News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज पर,सरकार ने किए खर्च किए 10 अरब रुपए, योजना ने बनाया कीर्तिमान,

खबर आपतक उत्तराखंड (बड़ी खबर)

आयुष्मान योजना ने बनाया कीर्तिमान, मुफ्त इलाज पर सरकार ने खर्च किए 10 अरब

  • उत्तराखंड में आयुष्मान योजना  में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड ,प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः
  • 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा
  • मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक
    प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड

देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण): प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

उत्तराखंड में जनपद वार लाभार्थी का मुफ्त उपचार पर किया गया कुल खर्चों का विवरण
अल्मोड़ 13139 21,24,37,330
बागेश्वर 5979 8,38,61,194
चमोली 19220 32,34,19,595
चंपावत 7146 12,06,66,206
देहरादून 178755 3,30,83,50,958
हरिद्वार 104533 2,20,41,00,615
नैनीताल 51944 68,89,18,652
पौड़ी गढ़वाल 50602 82,51,66,285
पिथोरागढ़ 15920 17,18,20,595
रूद्रप्रयाग 10980 21,55,09,524
टिहरी 36281 67,30,14,567
उधम सिंह नगर 87418 1,40,08,81,552
उत्तरकाशी 19428 36,71,15,546

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram