खबर आपतक उत्तराखंड
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने निष्कासित पत्र जारी किया।
भाजपा पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने निष्कासित पत्र जारी किया।
बता दें कि हाल में ही बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ में एक वाहन में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था इस मामले में है बरेली पुलिस ने वाहन चालक फईम निवासी के किच्छा व शीशगढ़ निवासी अजीम, विशाल व मिस्कू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उक्त मांस कुरईया के मदीना फ्रीजन एग्रो. फूड से खरीदा था। जिसका मालिक हाजी इस्लाम बताया गया था।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने भाजपा के जिला मंत्री किच्छा निवासी हाजी इदरीश कुरैशी निष्कासित पत्र जारी किया। निष्कासित पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में पकड़े गए गोकशी में शामिल भाजपा नेता के भाई पर गंभीर आरोप लगे थे और यह मामला संज्ञान में होते हुए भी गौकशी होने देने पर अनुशासनहीनता में दायित्व मुक्त करते हुए जिला मंत्री किच्छा निवासी हाजी इदरीश कुरैशी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)