खबर आपतक उत्तराखंड
बागेश्वर: खराब मौसम के बीच बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
उत्तराखंड में 2 जिलों में भूकंप के झटके
भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में बताया जा रहा है। पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। फिलहाल भूकंप के वजह से जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। शनिवार को जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह घरों से बाहर आ गए। पिछले कुछ वक्त में उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
निकट 10 किमी गहराई में बताया जा रहा है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)