खबर आपतक उत्तराखंड
उत्तरकाशी. बीते 4 अक्टूबर को लापता ट्रैकर्स के खोज एवं बचाव कार्य
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक अबतक 26 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिनमें 24 ट्रेनी और 2 महिला इंस्ट्रक्टर हैं
- खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान नहीं हो पाया शुरू,26 ट्रैकर्स के शव बरामद, 3 अभी भी है लापता,
उत्तरकाशी. बीते 4 अक्टूबर को लापता ट्रैकर्स के खोज एवं बचाव कार्य में स्थित चोटी द्रोपदी का डांडा II में हुए हिमस्खलन में 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू 26 आपरेेशन के शव बरामद किए गए हैं। बता दें रेस्क्यू टीम को 3 और लापता हुए ट्रैकर्स की खोज है जिसके लिए अभी तक भी खोज और बचाव कार्य जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अबतक 26 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिनमें 24 ट्रेनी और 2 महिला इंस्ट्रक्टर हैं। बता दें 5 अक्टूबर तक 15 लोगों का सफल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहां 5 लोगों का इलाज चल रहा है बाकी 10 लोगों को घर भेज दिया गया है।
लापता लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव कार्य में भारतीय एयरफोर्स समेत ITBP, NDRF, SDRF और सेना अभी भी द्रोपदी का डाडा में जुटी है। गुरुवार यानी 6/10/2022 को खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो पाया।
25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र के द्रोपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। वहां से सभी चोटी के आरोहण के लिए 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-1 तक पहुंचे। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी का डांडा चोटी (5771 मी.) पर पहुंचा, लेकिन वापस कैंप-1 तक लौटते समय दल एवलांच की चपेट में आ गया। जिसकी सूचना करीब 10 बजे NIM के रजिस्ट्रार को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला को दी और डीएम में सरकार से मदद मांगी।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)