News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

कट सकता है दागी मंत्रियों का पत्ता , हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल,CM धामी का दिल्ली दौरा…..

खबर आपतक उत्तराखंड

  • सीएम धामी का प्रदेश प्रभारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात का कार्यक्रम,
  • बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है
  • धामी कैबिनेट में 8 मंत्री हैं जबकि तीन पद खाली चल रहे हैं। जल्द ही ये तीन पद जब भरे जा सकते

सीएम पुष्कर धामी के दिल्ली दौरे से सियासत में फिर हलचल है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट का जल्द विस्तार हगो सकता है। एक तरफ खाली पड़ी सीटें भरी जा सकती हैं तो दूसरी तरफ दागी मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है और इसी सिलसिले में सीएम धामी दिल्ली के दौरे पर हैं

सीएम धामी का प्रदेश प्रभारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भर्ती घोटालों के बाद पार्टी की छवि धूमिल हुई है। सीएम धामी यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले पर तेजी से जांच कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा में बैकडोर भर्ती घोटाले से पार्टी के मंत्रियों ने सरकार की किरकिरी करवाई है। पार्टी हाईकमान धामी कैबिनेट के सिपाहियों की परफॉरमेंस नाप तोल रहा है औऱ इसका सीएम से खुद फीडबैक भी ले रहा है। इसलिए कैबिनेट में फेरबदल की प्रबल संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि विवादों में घिरे कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

धामी कैबिनेट में 11 पद हैं। अभी तक सीएम को मिलाकर 8 मंत्री हैं जबकि तीन पद खाली चल रहे हैं। जल्द ही ये तीन पद जब भरे जा सकते हैं। अगर किसी मंत्री का का पत्ता कटा तो फिर खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में बीजेपी के विधायकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर अपना अलग तर्क रख रही है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की टीम बेहद सटीक होनी चाहिए। लिहाजा कई दौर की वार्ता के बाद विभिन्न नामों पर चर्चा की गई है। जल्द ही नई टीम के नामों का फैसला कर लिया जाएगा।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts