News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

गुनाहों के दलदल पर झांक रही है धूल,हाई सिक्योरिटी जोन में मिली थी महिला की नग्न लाश, 10 साल बाद भी नहीं हो पाया खुलासा….!

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

गुनाहों के दलदल से उठते हैं सवाल महिला की सिरकटी लाश आखिर थी किसकी ?……..क्या कभी हो पाएगा खुलासा..?

  • वर्ष 2012 में देहरादून के हाई सिक्‍योरिटी जोन कहे जाने वाले सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्‍न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। यह लाश यूकेलिप्टिस रोड के किनारे स्थित वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी।
  • वर्ष 2012 में देहरादून के हाई सिक्‍योरिटी जोन कहे जाने वाले सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्‍न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। यह लाश यूकेलिप्टिस रोड के किनारे स्थित वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी।
  • पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए हाथ-पैर भी मारे, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो पाया। आज 10 साल बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आइए पढ़ते हैं देहरादून की शांत वादियों में हड़कंप मचाने वाले अपराध का पूरा घटनाक्रम :

राजभवन से चंद कदम दूर मिली थी महिला की सिर कटी लाश

वहीं 13 नवंबर 2013 में देहरादून स्थित राजभवन से चंद कदम दूर आर्मी एरिया में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। यह इलाका भी हाई-सिक्‍योरिटी जोन है और यहां भी वीवीआईपी मूवमेंट होता है।

उक्‍त महिला की भी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जब यह मामला सामने आया तो माना जा रहा था कि किसी दूसरे स्थान पर महिला की हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। साथ ही दुराचार की भी आशंका जताई जा रही थी।

जारी रहा महिलाओं के नग्‍न शव मिलने का सिलसिला

इसी तरह 2014 में उत्तरकाशी स्थित बड़कोट के तिलाड़ी तोक में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। 2016 में देहरादून के नेहरूकॉलोनी क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। 2017 में हल्‍द्वानी में हल्दूचौड़ स्थित एवरग्रीन स्कूल के पास 22 वर्षीय महिला का नग्‍न शव मिला था।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts