News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

हर साल मां गंगा के मायके मुखबा गांव में आयोजित किया जाता है, सेलकु मेला ,जानिए क्यों मनाया जाता है….. सेलकु

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

देखिए यह वीडियो

उत्तराखंड को देवभूमि यूँ ही नहीं कहा जाता है, यहां पर देव पूजाओं से लेकर मेले -त्यौहारो में देव शक्तियों का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। यूँ तो उत्तरकाशी जनपद गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी तक अपनी एक विलक्षण और समृद्ध विरासत सहित संस्कृति और परम्परा के लिए विश्व विख्यात है। तो वहीं आज हम आपको उत्तरकाशी के उपला टकनौर और टकनौर के पौराणिक सेलकु मेले के बारे में बताते हैं, जिसका समापन शनिवार रात को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास और भारत-चीन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के अंतिम गांव मुखबा में हिमायल क्षेत्र के राजा कहे जाने वाले समेश्वर देवता के आसन के साथ हुआ। समेश्वर देवता के पश्वा यह आसन नुकली डांगरियों (छोटी कुल्हाडियो)के ऊपर चलकर लगाते हैं और साथ में श्रधांलुओं और अपने ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हैं और उनकी समस्या का समाधान करते हैं।यह सेलकु मेला ध्याणीयों (ससुराल गई बहनों) का कहा जाता है। इस मेले के लिए सभी सुसराल गई बहने अपने मायके उपला टकनौर के मुखबा सहित अन्य गांव पहुंचते हैं और अपनी भेंट समेश्वर देवता को देते है। इस दो दिवसीय सेलकु मेले में जहाँ पहली रात ग्रामीण रासो तांदी नृत्य के साथ भेलो घुमाते हैं, तो अगले दिन दिन में देवडोली को कंधे पर नचाने के साथ रासो तांदी का आयोजन करते हैं। बाइट -खुशहाल सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, स्थानीय निवासी मुखबा

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts