न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की सूची ,
उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला तथा युवा चेहरा को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
बता दें कि नई कार्यकारिणी को लेकर बीते सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी।
केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों की सूची
वही अल्मोड़ा निवासी शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जोगेंद्र पुंडीर को किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, राकेश गिरी को ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष, राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति का प्रदेशाध्यक्ष तथा इंतजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। महेंद्र भट्ट ने इस टीम में सभी नेताओं को एक साथ साधने का काम किया गया है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)