न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को फंदे पर लटका की हत्या, आरोपी ने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फंदे से लटकाने की बात कबूली…!
उधम सिंह नगर : दहेज लोभियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून बने हैं पर दहेज मांगने वालों में इन कानूनों का खौफ नहीं है। उत्तराखंड में भी ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जहां दहेज लोभियों द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाता या फिर हत्या कर दी जाती है। ऐसे ही मामले में किच्छा पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दहेज के कारण महिला की हत्या की थी।
उधम सिंह नगर जनपद के विकास कॉलोनी की किच्छा निवासी मोनिका सिंह (25) का विवाह दो वर्ष पूर्व राजकुमार से हुआ था। 14 अगस्त की रात को मोनिका की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक महिला के पिता सूरज ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने तथा बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा ₹500000 तथा कार की मांग करने लगे थे। जिसके चलते उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की जाती थी।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो। सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर में नामजद राजकुमार, भोलेनाथ व कुसुम शर्मा की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिन्होंने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फंदे से लटकाने की बात कबूल की गई है।
पुलिस ने राजकुमार की निशानदेही पर तकिये को भी बरामद कर लिया है। वहीं शेष अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम में सीओ ओपी शर्मा, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार, ओपी नेगी, केशव लाल, सुभाष चन्द्र व संजय कुमार शामिल रहे।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)