News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से, घर हुआ जमींदोज , एक ही परिवार के 7 सदस्य दबे.. दो‌ शव बरामद ,राज्य में अब तक आपदा से 13 लोगों की मौतें ,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में भारी भूस्खलन होने से पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में परिवार के 7 सदस्य दब गए,

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जन-जीवन प्रभावित है। राज्य में अब तक आपदा से 13 लोगों की मौतें हो चुकी है, जबकि 13 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं टिहरी गढ़वाल से दुखद खबर आ रही, जहां एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से दंपति का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन पांच सदस्य अभी भी मलबे में दबे हैं।


जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में भारी भूस्खलन होने से पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में परिवार के 7 सदस्य दब गए। मौके पर पहुंची बचाव दल ने पति-पत्नी का शव बरामद कर लिया लेकिन 5 शव अभी भी मलबे में दबे हैं। वहीं कीर्ति नगर में मकान के ऊपर मलबा आने से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला दब गई। जिले में करीब 32 मवेशी तथा कई हेक्टेयर जमीन भी बह गई।

धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज ने बताया कि मामले पर पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों व एसडीआएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है तथा राज्य में गतिमान रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

मृतक दंपति

राजेन्द्र सिंह (35) पुत्र स्व. गुलाब सिंह
सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह

लापता सदस्य

कमांद सिंह (40) पुत्र स्व. प्रेम सिंह
मगन देवी (60) पत्नी स्व. प्रेम सिंह
रुकमणी देवी (35) पत्नी कमांद सिंह
सचिन (15) पुत्र कमांद सिंह
बीना (17) पुत्री कमांद सिंह

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts