न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड से आज सुबह 5 बजे की सबसे दुखद खबर
नैनीताल जिले के रामनगर में ढेला नदी में बही Ertiga कार,
यहां एक अर्टिगा कार नदी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह 5 बजे के करीब ये कार रामनगर की ढेला नदी में बह गई। इस हादसे में 9 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में 10 लोग सवार थे, जिसमें से एक लड़की जिंदा है। मौके से 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। कार में अभी भी 5 और शव फसे होने की बात बताई जा रही है। शवों को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)