News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तरकाशी जनपद  के मोरी तहसील के ग्राम फिताडी में मिट्टी खोदते समय 5 महिलाएं दबी,एक की मौत…!

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

एसडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से दुखद खबर आ रही है, जहां फिताड़ी गांव में मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं दब गई। ग्रामीणों द्वारा सभी महिलाओं को निकाला गया और सीएससी मोरी में लाया गया। इनमें एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील के ग्राम फिताडी की 5 महिलाएं मिट्टी निकालते समय दब गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई, साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि हादसा मिट्टी निकालते समय ऊपर से मलबा आने से हुआ है।


ग्रामीणों ने मलबे में दबे पांचों महिलाओं कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला पत्नी रणवीर सिंह, विपिना पत्नी रामलाल, सुरी पत्नी विद्वान सिंह और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया है। सभी घायलों को सीएससी मोरी में लाया गया। गंभीर रुप से घायल सुरी पत्नी विद्वान सिंह ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram