न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
पीआरओ समेत दो लोगों पर नगर निगम में नौकरी का झांसा,
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सरठेड़ी शाहजहांपुर निवासी पूर्व प्रधान संजय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पीआरओ समेत दो लोगों पर नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर 7 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही दूसरा आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के ग्राम सरठेड़ी शाहजहांपुर निवासी संजय पुत्र धर्मपाल पूर्व प्रधान ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संजीव शर्मा उर्फ सोनू निवासी ग्राम फकरेड़ी थाना झबरेड़ा तथा पिंटू शर्मा से 2021 में मुलाकात हुई थी। तहरीर में पिंटू शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पीआरओ बताया गया है। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि दोनों ने नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे 7 लाख रुपए लिए। आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर जब पूर्व प्रधान ने दोनों से रकम वापस मांगे तो दोनों बहाना बनाकर टालते रहे।
तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी संजीव शर्मा निवासी ग्राम फखरेड़ी, थाना झबरेड़ा को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी का पता पीआर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बताया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)