News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड के लिए भारत-चीन बॉर्डर से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर…लापता हुए रुद्रप्रयाग जनपद के दो जवान,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

पहले जवान प्रकाश सिंह राणा के गायब होने की खबर थी, बाद में जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की खबर आई है। दोनों ही रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय बॉर्डर से उत्तराखंड के दो जवान लापता हो गए हैं। दोनों 7 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। 28 मई से इन जवानों का कुछ पता नहीं है। दोनों जवानों के परिजन अब सेना से उनकी सकुशल वापसी करवाए जाने की गुहार लगा रहे हैं। दोनों ही जवान रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक जवान का परिवार देहरादून में रह रहा है। पहले जवान प्रकाश सिंह राणा के गायब होने की खबर थी, बाद में जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की खबर आई है। दोनों ही रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं

जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार फिलहाल देहरादून में रह रहा है। 34 साल के प्रकाश राणा ने आखिरी बार 28 मई को पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। अगले ही दिन पत्नी को सेना की ओर से प्रकाश के लापता होने की सूचना दी गई। तब से प्रकाश राणा के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि हरेंद्र नेगी भी प्रकाश सिंह राणा के साथ ही पोस्टेड थे। वो भी उसी दिन से ड्यूटी से लापता हैं। प्रकाश राणा की खबर न मिलने से उनकी पत्नी और बच्चों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। चीन सीमा से लापता होने के करीब 13 दिन बाद भी इन दोनों की खबर न मिलने की बात केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक पहुंच चुकी है। सेना ने दोनों जवानों की खोजबीन करने की बात कही है।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram