News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

धर्म परिवर्तित कर रुड़की लेकर आया बनारस जैसे खूबसूरत शहर से लड़की को धर्म विशेष का व्यक्ति “शरीफ”..कोरोना काल में किया लड़की का कत्ल, दिया दफनाने का अंजाम

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया,   देश में बनारस जैसे खूबसूरत शहर से लड़की को धर्म परिवर्तित कर रुड़की लेकर आया था धर्म विशेष का व्यक्ति “शरीफ” कोरोना काल में किया लड़की का कत्ल कर दे दिया दफनाने का अंजाम,

हर लड़की की तरह उसने भी सुन्दर भविष्य के सपने देखे थे। फिर आया साल 2015। कैंट क्षेत्र में रहने वाली ये लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश शुरू हुई तो पता चला कि छात्रा को बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। फिर 15 अप्रैल 2021 में पता चला कि लड़की की मौत हो गई है। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी शरीफ को गिरफ्तार किया है। उस पर लड़की की हत्या का आरोप लगा है। जांच में ये भी पता चला कि शरीफ ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, बाद में दोनों साथ में रहने लगे। एक साल पहले युवती की मौत हो गई। अब उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमी शरीफ को रूड़की गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीते दिनों बनारस पुलिस हत्यारोपी को लेकर कलियर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में छात्रा का कंकाल कब्र से बाहर निकाला गया।

बनारस पुलिस कंकाल को डीएनए जांच के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बनारस में बीए में पढ़ने वाली छात्रा 2015 में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। 20 मई को आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को पिरान कलियर ले गया था। वहां पर उसने छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाया था और दोनों साथ रहने लगे थे। 15 अप्रैल 2021 को उसकी मौत हो गई थी। तब शरीफ ने लाश को कलियर के साबरी कब्रिस्तान में दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बीते दिन डीएनए जांच के लिए कंकाल को कब्र से बाहर निकाला गया। बनारस पुलिस कंकाल के कुछ हिस्से को लेकर डीएनए टेस्ट करवाने के लिए अपने साथ ले गई है।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram