न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
वाहन चालक जसवंत चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान, निवासी- गोल पुजेली, बनाल की मौके पर ही मौत,
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में निरंतर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही जनजागरूकता पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना आवश्यक है। आए दिन पर्वतीय जिलों में सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसी ही दुखद खबर उत्तरकाशी जनपद से आ रही है, जहां देर रात्रि करीब 2 बजे यमुनोत्री हाइवे पर वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर की खाई में गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि 2 बजे यमुनोत्री हाइवे पर इग्निस मारुति कार वाहन संख्या-UK-07DR-0129 ब्रह्मखाल कल्याणी के सिल्लाधार के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का रेस्क्यू किया। वाहन चालक जसवंत चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान, निवासी- गोल पुजेली, बनाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)