News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

खतरों के साये मे जी रहा है वाल्मीकि बस्ती का आंगनबाड़ी केन्द्र  मे बचपन……..!

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

उत्तरकाशी दीपक नोटियाल

उत्तराखण्ड को बने हुए आज 22 साल हो गये है पर विकास कितना हुवा इसका जीता जागता उदाहरण है जिला अधिकारी कार्यलय से महज 200 मीटर दूर वाल्मीकि बस्ती मे बना ये भवन जिस पर वाल्मीकि समाज के लोगों के सामाजिक कार्यक्रम एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा है भवन की हालत बहूत खराब है जहाँ कभी भी बडा हादसा हो सकता है भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू अरोडा ने इस क्षेत्र का जायजा लिया ओर यहाँ रह रहे लोगों की समस्याओं को सुना यहाँ के लोगों का कहना है कि उन्हे आज तक किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है ओर वह हमेशा उपेक्षा के शिकार रहे है ये जो सामूदायिक भवन आप देख रहे है इसमे आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित हो रहा है पर सुविधाओं के आभाव मे यहाँ कम ही बच्चे आ रहे है वैसे तो यह क्षेत्र नगरपालिका के अन्तर्गत आता है पर आजतक नगरपालिका की नजर यहाँ फैली अवस्था पर नही पडी जिससे यहाँ रह रहे लोग काफी आक्रोशित हैं वही जिला अध्यक्षा रेनू अरोडा का कहना है कि वह इन लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी ओर उनका समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगी बाईट- 1 स्थानीय निवासी बाईट- 2 संगीता सेमवाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बार्ड 4 बाईट- 3 रेनू अरोडा अध्यक्षा महिला मोर्चा भाजपा उत्तरकाशी

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram