न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
पुरुषों द्वारा युवतियों के लिए अश्लील इशारे और टिप्पणी करते हुए तो आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन………….!
हरिद्वार में बिल्कुल इसके उल्ट हो रहा था। हरिद्वार पुलिस ने चार ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो सड़क पर खड़े होकर लोगों को गंदे इशारे तथा अश्लील टिप्पणी कर रही थी। यह कार्यवाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस को संदेह है कि ये महिलाओं के तार देह व्यापार से जुड़े हो सकती हैं।
दरअसल शनिवार को मायापुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ महिलाएं हरिद्वार रेलवे स्टेशन के गेट के पास खड़ी है और आने-जाने वाले पुरुषों को सरेआम गंदे इशारे कर रही है। जिसकी वजह से सड़क पर गुजर रहे लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को यह भी पता चला कि यह महिलाएं प्रतिदिन रेलवे स्टेशन गेट और शिवमूर्ति के पास खड़े होकर ऐसी अश्लील हरकतें करती रहती हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर महिलाओं पर नजर रख रही थी। इस दौरान महिलाएं कह रही थी की आओ तुम्हें जन्नत की सैर कराती हूं’। खुलेआम इस तरह अश्लील बातें और इशारे देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम ज्योति (20) पत्नी राम, छोटी (30) पत्नी महेन्द्र, रेखा (30) पत्नी गौरव सैनी, ज्योति (20) पत्नी दीपू हैं।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)