न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा के दौरान 3 यात्रियों की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। तीनों यात्रियों की उम्र 60 साल से ज़्यादा बताई गई है.
चार धाम यात्रा के शुरू होते ही यमुनोत्री धाम से 3 तीर्थयात्रियों की मृत्यु की खबर सामने आ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा के दौरान 3 यात्रियों की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। तीनों यात्रियों की उम्र 60 साल से ज़्यादा बताई गई है. ये तीनों यात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो चारधाम की यात्रा पर निकले हुए थे और यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इन मौतों के बाद प्रशासनिक विभागों में खलबली मची है और यमुनोत्री धाम के पैदल पड़ाव में ऑक्सीजन व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के आदेश जिला स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं. वहीं मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पटवाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को पैदल यात्रा शुरू करने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवा लेने की हिदायत दी जा रही है.

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)