न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से लूटपाट,अपराधियों में कानून का भय नजर नहीं …..
उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून अपराधियों का गढ़ बनते जा रही है। अपराधियों में कानून का भय नजर नहीं आ रहा। हाल में ही बाइक सवार अपराधियों ने एक ही दिन में चेन लूटने की पांच वारदातों को अंजाम दिया था, अभी यह गुत्थी सुलझी नहीं कि देहरादून के टर्नर रोड स्थित एक मकान में एक व्यक्ति इंटरनेट सही करने के बहाने घर में घुसा और महिला के सिर पर पिस्तौल तानकर महिला से सोने के गहने तथा अन्य सामान छीने तथा घर में लूटपाट की
जानकारी के अनुसार क्लेमेनटाउन टर्नर रोड सी 19 में रहने वाली महिला मंगलेश शर्मा ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति दोपहर करीब 1:00 बजे उनके गेट पर पहुंचा और इंटरनेट करने की बात करने लगा। इसी दौरान व्यक्ति घर के अंदर घुसा और इंटरनेट कनेक्शन के साथ छेड़खानी करने शुरू कर दी। कुछ समय बाद व्यक्ति ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और एक राउंड जमीन पर फायर किया।
महिला को डराते हुए आरोपी ने पिस्तौल महिला के सिर पर तान दी और गले से चेन, कुंडल और कंगन लूट लिए और फिर आरोपी फरार हो गया। महिला ने लूटपाट की जानकारी तुरंत कंट्रोल रुम को दी। जिस पर कंट्रोल रुम द्वारा क्लेमेनटाउन थाने को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित का पिछा करना शुरू किया और देहरादून आईएसबीटी पुलिस चौकी को भी जानकारी दी। जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)