न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड में इतिहास बनाने जा रही कोटद्वार विधायक बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु ऋतु खंडूरी को धामी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दने की तैयारी में है। राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। वही उनके पास कुल 7.26
करोड़ रुपये की संपत्ति है।
उत्तराखंड की कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी की उम्र 56 साल है। उनके पिता भुवन चंद्र खंडूरी दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऋतु खंडूरी ने मेरठ यूनिवर्सिटी के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से 1986 में बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई की। 2017 में ऋतु खंडूरी ने यमकेश्वर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में रितु खंडूरी ने कोटद्वार के कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनींं, हांलांकि चुनाव जीतने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे थे, परंतु पुष्कर धामी के सीएम बनने के साथ वह मुख्यमंत्री रेेेस से बाहर हो गई, लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी 7.26 करोड़ रुपए संपत्ति की मालिक है। जिसमें 1.26 करोड़ रुपए की चल तथा 4.40 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल हैं। दोनों दंपत्ति के पास 5 बैंक खाते हैं, जिनमें 77.72 लाख रुपए जमा हैं और इसके अलावा ऋतु खंडूरी के पास 40 लाख रुपए के गहने भी है। यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)