News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

8 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी युवक, कोलकाता से गिरफ्तार, बी0एस0एन0एल टावर लगवाने के नाम पर किया गया फर्जीवाड़ा,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

पिथौरागढ़: 

पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल नेटवर्क काफी तेजी से फैला है, इसके साथ ही एक समस्या भी उत्पन्न हुई, टावरों की धोखाधड़ी। मोबाइल टावर के नाम पर बड़े-बड़े विज्ञापन दिए जा रहे हैं। इतना ही टावर लगवाने के नाम पर तरह-तरह के प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों की खातों में सेंध लगाकर खाते खाली किए जा रहे हैं। इसी तरह का मामला पिथौरागढ़ का है, जहां BSNL टावर लगाने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मुकदमा से मामले में कोलकाता से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बीते वर्ष 26 अप्रैल को गिरीश चंद्र जोशी ने थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि 10 अप्रैल 2021 को रवि शर्मा जो अपने को BSNL कोलकाता का आफिसर बताता था, उसने BSNL टावर लगाने के नाम पर 18 लाख 11 हजार की धोखाधड़ी की और अब उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रभात को सौंपी गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी के पेटीएम नंबर 7980850015 (जिस पर धनराशि भेजी गई थी) अन्य तीन नंबरों के संपर्क में था।
साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन कोलकाता में मिली। पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सुमित पाण्डे के नेतृत्व में टीम कोलकाता भेजी गई, जहां से अनिकेत मंडल पुत्र गोपाल मंडल निवासी कोलकता तथा नितेश कुमार झा पुत्र अनिल झा निवासी वकुल बागान कोलकता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उ.नि. हेम तिवारी, उ.नि. प्रदीप यादव, का. दिनेश जोशी, लवराज सिंह तथा राजकुमार शामिल थे।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram