न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
दो व्यक्तियों ने महिला को वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,
सुख-शांति के लिए जाने जाना वाला पहाड़ अब पहले जैसा नहीं रहा। इसी का नतीजा है कि पहाड़ में भी अब दुष्कर्म, अपहरण तथा हत्या जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह पूरा मामला है रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी थाना क्षेत्र का, जहां दो व्यक्तियों ने महिला को वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायलय के समक्ष पेश कर आरोपी को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत देते हुए बताया कि 18 मार्च को वह और उसके चाचा कहीं जा रहे थे। इसी दो व्यक्तियों ने उन्हें अपने वाहन में लिफ्ट दी। कुछ दूरी पर दोनों व्यक्तियों ने उसके चाचा के रुपए छीन लिए और फोन को झाड़ियों में फेंक दिया। चाचा फोन ढूंढ ही रहा था कि दोनों आरोपियों ने लड़की को वाहन से जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसी वाहन से फाटा बाजार में छोड़ दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो (UK 13 TA 0807) तथा मोटरसाइकिल (UK 13 TA 4463) भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
दर्शन लाल (34) पुत्र पूरण लाल
धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मू (28) पुत्र श्री राम लाल
दोनों ग्राम नाला (कर्णधार), थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग के निवासी हैं

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)