न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
वोटिंग के बाद भाजपा में हुई कलह, MLA ने अध्यक्ष मदन कौशिक को बताया,
देहरादून: कल उत्तराखंड में महत्वपूर्ण दिन था। यहां नागरिकों ने लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार में हिस्सा लिया। उत्तराखंड में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कल उत्तराखंड के कई लोगों के बीच में वोट देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वोटिंग खत्म होने के बाद अब राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच में कलह बढ़ गई है।
भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जी हां, संजय गुप्ता जो कि लक्सर सीट से भाजपा के विधायक हैं उन्होंने भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनको गद्दार बोल कर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के कई उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन भी किया है और वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं। हालांकि भाजपा ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया है। आगे देखिए वीडियो

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)