News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में भरी हुंकार, प्रीतम पंवार धनोल्टी विधायक के पक्ष में मांगे वोट ,प्रियंका गांधी पर कहा, पिकनिक पर आई है उत्तराखंड में,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

देहरादून , उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार बस कुछ ही घंटों में थम जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है।

चुनाव प्रचार के लिए अब जब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं तो इस दौरान भी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे। इसके बाद वे देहारादून जिले की सहसपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
पिकनिक मनाने आई हैं प्रिंयका गांधी
रायपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। वहीं, काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं।
हरीश रावत को लिया आड़े हाथ
अमित शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा कि उन्हें हारने की आदत है। उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया। कब कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है। विकास नहीं कर सकती। विकास भाजपा ने किया और भाजपा ही कर सकती है।
प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा
गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। इस दौरान वे कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। शाह ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने यहां के लोगों पर अत्याचार किया।
भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का देखते हुए वैक्सीन अवश्य लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts