News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है,लेकिन मतदाताओं की संख्या घटने से बेचैनी,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है,लेकिन मतदाताओं की संख्या घटने से बेचैनी,

जागरण संवाददाता, विकासनगर। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 विकासनगर सीट पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर तय है। विकासनगर सीट पर मतदाताओं की संख्या घटने से भी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ी है। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में कालसी ब्लाक के 1900 ऐसे मतदाता भी विकासनगर की मतदाता सूची में जुड़ गए थे, जो मूलरूप से चकराता सीट के वोटर हैं। इस बार विकासनगर की मतदाता सूची से इन्हें हटा दिया गया है। इसके अलावा आप व अन्य प्रत्याशियों की सेंधमारी से मतों को बचाए रखना भी भाजपा-कांग्रेस के लिए चुनौती बना हुआ है। प्रमुख दलों ने अपने पक्ष में माहौल बनाए रखने को स्टार प्रचारकों का सहारा लिया है, जिसका असर भी दिख रहा है।

विकासनगर सीट पर नवप्रभात (कांग्रेस), मुन्ना सिंह चौहान (भाजपा), प्रवीण बंसल (आप), देशराज सिंह (बसपा), प्रीति थपलियाल (उक्रांद) व रघुवीर सिंह मेहता (सपा) के अलावा चार निर्दलीय गुरमेल सिंह राठौर, स्वराज सिंह चौहान, संदीप दुबे व भूपेंद्र तोमर मैदान में हैं। राज्य गठन के बाद 2002 व 2012 में कांग्रेस के नवप्रभात और 2007 व 2017 में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार भी दोनों आमने-सामने हैं। इसके अलावा आप प्रत्याशी प्रवीण बंसल व निर्दलीय गुरमेल सिंह की सेंधमारी से अपना वोट बैंक बचाए रखना भी भाजपा-कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
इसी को देखते हुए भाजपा ने बतौर स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन आदि का सहारा लिया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की पकड़ मजबूत करने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ भी यहां आ चुके हैं। दोनों प्रत्याशी जनता के बीच अपने-अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान भी कर रहे हैं।
सीट पर इसलिए घटे मतदाता
प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर 2017 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन विकासनगर में यह घट गई। 2017 के चुनाव में इस सीट पर 109208 मतदाता थे, जो इस बार घटकर 107308 रह गए हैं। पिछले चुनाव के बाद इस सीट पर 8911 मतदाताओं के डबल होने की शिकायत की गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर इनमें से लगभग सात हजार मतदाता इस बार हटा दिए गए। इन मतदाताओं में कुछ के नाम विकासनगर विधानसभा में ही दो स्थान पर दर्ज थे। इसके अलावा मृत्यु व अन्यत्र शिफ्ट होने के कारण भी यहां मतदाता घटे। ऐसे मतदाता, जिनके विकासनगर व चकराता, दोनों सीट पर नाम थे, वे भी अब एक ही जगह रह गए हैं।
विकासनगर सीट
कुल मतदाता : 107308
पुरुष : 55643
महिला : 51659
थर्ड जेंडर : 06
दिव्यांग : 1455
80 आयु वर्ग से अधिक : 1526

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram