News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

बीजेपी ने 59 विधानसभा सीटों पर सिर्फ 6 महिलाओं पर अपना भरोसा जताया ,रेखा आर्य सहित किन किन विधानसभाओं में महिलाओं को दिया गया टिकट ,पढ़ें पूरी खबर

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

बीजेपी ने 59 विधानसभा सीटों पर सिर्फ 6 महिलाओं पर अपना भरोसा जताया ,

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 नामों की घोषणा की। गुरुवार को जारी लिस्ट में सिर्फ छह महिलाओं को टिकट दिया गया। चौंकाने वाले अंदाज में भाजपा ने जहां महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूडी का टिकट काट दिया। वहीं भाजपा में आईं कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दे दिया।

भाजपा ने देहरादून कैंट विधानसभा से सविता कपूर, खानपुर से रानी देवयानी, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट, सोमेश्वर से रेखा आर्य, नैनीताल सरिता आर्य, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत को विधानसभा का टिकट दिया गया। भाजपा ने करीब दस प्रतिशत ही टिकट महिलाओं को दिए। इसमें भी तीन टिकट पूर्व विधायकों की पत्नियों को दिए गए। कैंट से दिवंगत भाजपा पूर्व विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर।
पिथौरागढ़ में दिवंगत पूर्व विधायक प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत और खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की पत्नी रानी देवयानी को प्रत्याशी बनाया गया। कई सालों से यमकेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ती रही रेनू बिष्ट को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी सोमेश्वर से टिकट लेने में कामयाब रहीं।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram