News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर, प्रत्याशियों का टिकट किया जारी ,किस किस सीट पर कौन-कौन प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव पढ़िए यह खबर

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड,

प्रदेश भाजपा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड , मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत व तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर विमर्श हुआ । डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए। सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। अन्य सीटों पर दो से चार नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड  को दावेदारों की सूची सौंपेंगे। सूत्रों ने बताया कि रविवार को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक संभव है। 19 जनवरी को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।

1.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा)
2.कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल)
3.बंशीधर भगत (कालाढूंगी)
4.सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर)
5.डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ)
6.स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण)
7.बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट)
8. रेखा आर्य (सोमेश्वर)
9. अरविंद पांडेय (गदरपुर)
10.गणेश जोशी (मसूरी)
11.डा धन सिंह रावत ( श्रीनगर)
12.विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश)
13.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार)
14.विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर)
15उमेश शर्मा काऊ (रायपुर)
16.विनोद चमोली (धर्मपुर)
17.चंदन रामदास बहुगुणा (बागेश्वर)
18.सौरभ (सितारगंज)
19.राजेश शुक्ला (किच्छा)
20.कुंवर प्रणव सिंह चौपयन (खानपुर)
21.महेश जीना (सल्ट)
22.चंद्रा पंत (पिथौरागढ़)
23.डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता)
24.नवीन दुम्का (लालकुंआ )
25.बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट)
26. ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर)
27.पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी)
28.पूर्व विधायक राजकुमार (पुराला)

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram