News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

उत्तराखंड,राजभवन में कोरोना संक्रमण, 33कर्मी कोरोना पॉजिटिव,सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में ,दो दिन के लिये बंद…

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में 

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण में अब राजभवन में भी दस्तक दे दी है। यहां 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष सर्तकता बरती जा रही है। देहरादून स्थित राजभवन में दो दिनों के बंद के दौरान राजभवन परिसर स्थित समस्त कार्यालय को सैनेटाइज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। जिसके बाद मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts