न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
मरीजों से अपील,दून अस्पताल में तभी आये में यदि कोरोना के लक्षण है,
कोरोना के मरीजों का तेजी से बढ़ने और अस्पतालों में भर्ती होने के बाद सोमवार से दून अस्पताल में बदली व्यवस्था के बीच इलाज होगा। यहां पर सामान्य मरीजों के न ऑपरेशन होंगे और न ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। ओपीडी में भी केवल 12 बजे तक ही पंजीकरण होंगे और आधी क्षमता के साथ मरीजों को देखा जाएगा। सामान्य मरीजों को कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में भेजा जाएगा।
जिससे यहां पर दबाव बढ़ना तय है। दून अस्पताल के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अस्पताल में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसीलिए यहां पर कोरोना के लिए वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है। मरीजों से अपील की जा रही है यदि कोरोना के लक्षण उन्हें हैं, तभी अस्पताल आए। अन्य इलाज के लिए कोरोनेशन जाए।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)