न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा,
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन मंडल और दुर्गामल्ल मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान कुछ युवाओं भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि युवा शक्ति हमेशा से ही मेरी ऊर्जा का पुंज रही है। मेरी कोशिश रहती है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं भी युवा उत्साह के साथ काम करता रहूं। यही कारण है कि युवाओं को मेरी कार्यप्रणाली पंसद भी आती है। आज युवा मोर्चा के साथियों के साथ बैठ कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करते समय मुझे ऐसा प्रतीत हुआ, मानो मैं तीन बार का विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ही नहीं बल्कि किसी महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनावी प्रत्याशी भी हूं। युवाओं के साथ यह मुलाकात मेरे अंदर एक नई ऊर्जा संचारित कर गई। हमारे ये युवा साथी आगामी चुनाव में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की ओर से आम नागरिकों के लिए किए गए कामों को जनता तक ले जाने और भाजपा के पक्ष में उनका मत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, समीर डोभाल, भावना चौधरी, अंकित जोशी, जसप्रीत सिंह, गूफी मौजूद रहे।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)