न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों के सोशल सोशल प्लेटफॉर्म्स पर बनाए जा रहे हैं अकाउंट
भारत निर्वाचन आयोग के कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनाव रैलियों, रोड शो, जनसभाओं पर प्रतिबंध के बाद अब राजनीतिक दल सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मुख्य हथियार बना रहे हैं। सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए अपने फालोअर बढ़ाने में जुटे हैं। इसके लिए बाकायद आईटी के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उत्तराखंड में लगभग 28 लाख फेसबुक यूजर हैं। इन तक पहुंच बनाने को पार्टियों ने कसरत शुरू की है। हिन्दुस्तान ने भाजपा, कांग्रेस, आप, उक्रांद, बसपा के वरिष्ठ नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंटों की पड़ताल की। इनमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 22 लाख तो पूर्व सीएम हरीश रावत के लगभग साढ़े चौदह लाख फालोअर मिले।
भाजपा के हैं 15 हजार व्हाट्सएप ग्रुप
भाजपा के बूथ से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के पूरे प्रदेश में 15 हजार वह्टसएप ग्रुप हैं। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा ने दावा किया कि इन ग्रुपों के माध्यम से पार्टी की 15 लाख यूजर तक रीच है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के अनौपचारिक (अनआफिशियल) ग्रुप भी हैं। इन ग्रुपों के जरिए भी बड़ी तादाद में लोगों तक उनकी पहुंच है।
कांग्रेस के भी 15 हजार एक्टिव यूजर ग्रुप
कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक अमरजीत सिंह ने बताया कि हर विधानसभा स्तर पर एक व्हाट्सअप ग्रुप है। वहीं सभी पदाधिकारियों के अपने व्हाट्सअप ग्रुप हैं। इस तरह 15 हजार एक्टिव यूजर्स के ग्रुप हैं। जो लाखों कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। कांग्रेस वर्चुअल चुनाव प्रचार को लेकर पूरी तरह तैयार है।
28 लाख फेसबुक यूजर हैं उत्तराखंड में
उत्तराखंड में लगभग 28 लाख फेसबुक यूजर हैं। इनमें से 20 लाख के आसपास ही आमतौर पर सक्रिय रहते हैं। वहीं, टिवटर पर ढ़ाई लाख से ज्यादा यूजर हैं।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष का बन रहा है फेसबुक पेज
बहुजन समाज पार्टी का फेसबुक पेज तो है लेकिन अभी तक उस पेज पर सिर्फ 2259 ही फॉलोअर हैं। चुनावों में रैली पर रोक के बाद अब पार्टी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पेज पर फॉलोअर बढ़ाने के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह का फेसबुक पेज भी बनाया जा रहा है।
आप के पास 16 लाख व्हाट्सएप नंबर
आप के सोशल मीडिया हेड आशुबोध देवड़ी के मुताबिक पार्टी अपने विभिन्न अभियानों के जरिए उत्तराखंड में 18 लाख से ज्यादा लोगों का डाटा जोड़ चुकी है। इसमें 16 लाख एक्टिव व्हाट्सएप यूजर हैं। साथ ही हर बूथ पर एक सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी हर सप्ताह फेसबुक के जरिए 30 लाख लोगों तक पहुंचती है।
भाजपा
फेसबुक पेज 268344 फॉलोअर
टि्वटर 119000
इंस्टाग्राम 14501
यूट्यूट चैनल नहीं
पुष्कर सिंह धामी
फेसबुक 2272627 फॉलोअर
टि्वटर 121000
यूट्यूब चैनल नहीं
मदन कौशिक
फेसबुक 209364 फॉलोअर
टि्वटर 29300
यूट्यूब चैनल नहीं
कांग्रेस
फेसबुक 83,250 फॉलोअर
टि्वटर नहीं
इंस्टाग्राम नहीं
हरीश रावत
फेसबुक 1440488 फॉलोअर
टि्वटर 382000
प्रीतम सिंह
फेसबुक 153349 फॉलोअर
टि्वटर 27100
गणेश गोदियाल
फेसबुक 18826 फॉलोअर
टि्वटर 7122
आप
फेसबुक पेज 288 लाख
टि्वटर 32100
इंस्टाग्राम 18300
यूट्यूब चैनल 122001
कर्नल अजय कोठियाल
फेसबुक 103000
टि्वटर 24800
यूट्यूब नहीं है
यूकेडी
काशी सिंह ऐरी
फेसबुक 4954
बसपा
फेसबक पेज 2259 फॉलोअर
टि्वटर एकाअंट नहीं
यूट्यूब चैनल नहीं
शीशपाल सिंह
फेसबुक एकाउंट – 523 मित्र
टि्वटर – एकाउंट नहीं
यूट्यूब – चैनल नहीं
डोईवाला
त्रिवेंद्र रावत
फेसबुक 1500118
ट्विटर 296000
हीरा सिंह बिष्ट
फेसबुक 1780
ट्विटर 00
मसूरी
गणेश जोशी
फेसबुक 557105
ट्विटर 24900
गोदावरी थापली
फेसबुक 17100
ट्विटर 00
कैंट
अमित हरबंस कपूर
ट्विटर 14107
दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पेज अब उपरोक्त नाम से चल रहा है।
सूर्यकांत धस्माना
फेसबुक 30145
ट्विटर 1393
धर्मपुर
विनोद चमोली
फेसबुक 25800
ट्विटर 850
दिनेश अग्रवाल
फेसबुक 2000
ट्विटर 00
राजपुर
खजानदास
फेसबुक 25300
ट्विटर 1300
राजकुमार
फेसबुक 6200
ट्विटर 847
रायपुर
उमेश शर्मा काऊ
फेसबुक 17300
ट्विटर 372
प्रभु लाल बहुगुणा
फेसबुक 15798
ट्विटर 00
ऋषिकेश
प्रेमचंद अग्रवाल
फेसबुक 222027
ट्विटर 8035
राजपाल खरोला
फेसबुक 40978
ट्विटर 2000
विकासनगर
मुन्ना सिंह चौहान
फेसबुक 27051
ट्विटर 1299
नव प्रभात
फेसबुक 9312
ट्विटर 00
सहसपुर
सहदेव पुंडीर
फेसबुक 9825
ट्विटर 1206
आर्येंद्र शर्मा
फेसबुक 8000
ट्विटर 1774
चकराता
मधु चौहान
फेसबुक 9442
ट्विटर 2463
प्रीतम सिंह
फेसबुक 153349
ट्विटर 27100

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)