न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तरकाशी ,चिन्यालीसौड़ चुनावी दंगल
रैली का आयोजन करने पर, जिला कांग्रेस संगठन पूरे जोर-शोर से विरोध कर रहा है,यहां कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बढ़ती हुई दिख रही है
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए उत्तरकाशी जनपद के जिलापंचायत अध्य्क्ष दीपक बिजल्वाण द्वारा यमुनोत्री विधानसभा के ब्लॉक चिन्यालीसौड़ में रैली का आयोजन बिना जिला संघठन को संज्ञान में लिए उक्त रैली का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमे प्रदेश के प्रदेश अध्य्क्ष गणेश गोदियाल ओर चुनाव समिति अभियान के अध्य्क्ष हरीश रावत जी को रैली को सम्बोधित करने की बात कही जा रही है । जिला कांग्रेस कमेटी गंगा वेली , जिला कांग्रेस कमेटी यमुना वेली एवं ब्रमखाल, चिन्यालीसौड़ – ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष मनोज राणा , राजेन्द्र पंवार (चिन्यालीसौड़, ब्रमखाल ब्लॉक महिला अध्य्क्ष – उजाली बिष्ट रेशमा रावत एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस युथ कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस संघठन सभी कार्यकर्ता माननीय प्रदेश अध्य्क्ष गोदियाल जी से इस कार्यक्रम और रैली को स्थिगित करवाना चाहते है ।
इसके बावजूद भी यदि रैली ओर कार्यक्रम हुए तो उत्तरकाशी कांग्रेस संघठन एवं यमुनोत्री विधानसभा कांग्रेस संघठन बहिष्कार करेंगे ।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)