News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

पुलिस कर्मियों को ग्रेड पर दिए जाने को लेकर….! उनके परिवारों का सीएम आवास पर कूच , हाथापाई में पकड़ा गया दरोगा का कॉलर,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

उत्तराखंड:

ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच, हुई हाथापाई और पकड़ा दारोगा का कॉलर, तस्वीरें

ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने राजधानी देहरादून में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने पहले गांधी पार्क गेट पर धरना दिया। आंदोलनकारियों ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गए। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी।

प्रदर्शनकारी अपने बच्चों को लेकर कूच के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया गया। जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के समीप धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों के परिजनों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस के परिजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दौरान पुलिस व पुलिसकर्मियों के परिजनों के बीच हाथापाई हुई। बता दें कि पुलिसकर्मियों का यह आंदोलन मार्च से शुरू हुआ था। इस बीच सोशल मीडिया पर भी आंदोलन चलाया गया। इसके बाद कोविड काल में काला मास्क लगाकर विरोध दर्ज कराया गया था।
वहीं सोमवार को गिरफ्तारी के दौरान महिला दारोगा और महिला पुलिस परिजन ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन के अंदर महिला दारोगा व महिला पुलिस परिजन के बीच हाथापाई भी हुई।

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत की गई। मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने इससे पहले दो बार मुख्यमंत्री आवास का कूच किया है।
बीते दिनों पुलिसकर्मियों के परिजन 11 घंटे हाथीबड़कला बैरियर पर अपनी मांग को लेकर अड़े थे। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 21 अक्तूबर को पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस परेड अवसर पर साल 2001 में भर्ती हुए पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद पुलिसकर्मियों के परिजनों में भी उत्साह था।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद करीब 1500 सिपाहियों को इसका लाभ मिलने वाला है। इस मामले में अब तक शासनोदश जारी नहीं हुआ है। जिसे लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों में रोष है।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram