न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड
पुलिस के 1521 सिपाहियों और 197 दरोगाओं की भर्ती के आदेश जारी
उत्तराखंड में बेरोजगारी तेजी से पांव पसार रही है। वहीं प्रदेश में लंबे समय से बेरोजगार युवक पुलिस में विभिन्न पद के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड पुलिस के 1521 सिपाहियों और 197 दरोगाओं की भर्ती के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
करीब सात साल से प्रदेश में पुलिस भर्ती नहीं हुई है। पुलिस महकमे में होने वाली भर्तियों का बेरोजगार युवक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पुलिस भर्ती कराने को लेकर बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था, परंतु हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया गया था। जिसके बाद सीएम के जनसंपर्क अधिकारी के आश्वासन पर बेरोजगार युवक वापस लौटे।
करीब सात साल से प्रदेश में पुलिस भर्ती नहीं हुई है। अब प्रशासन ने उत्तराखंड में रिक्त 1521 सिपाहियों और 197 दरोगाओं की भर्ती को मंजूरी दे दी है। बता दें पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती के सितंबर महीने और दारोगाओं की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)