News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून व गंगा विचार मंच ने मिलकर मनाया नदी उत्सव,गंगा प्रहरी राधिका चौहान ने गंगा के किनारे सभी गंगा प्रहरियों व गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं को गंगा शपथ दिलवाई

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

उत्तरकाशी, उत्तराखंड 

विश्व की महान सभ्यताओं का जन्म नदियों के किनारे ही हुआ है और आज नदियां ही जीवन को चलायमान रखती हैं।।
नदियों को निर्मल – अविरल रखना हर मानव की जिम्मेदारी है। आइए पर्व के रूप में इस जागरूकता का विस्तार करें। नदी उत्सव कार्यक्रम दिनांक 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर सम्पूर्ण देश मे चलेगा। इसी नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव को विस्तार देते हुए आज माँ गंगा के मायके उत्तरकाशी में गंगा के किनारे WII यानी भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून व गंगा विचार मंच ने मिलकर नदी उत्सव मनाया। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट गंगा स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माँ गंगा को निर्मल अविरल व स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा।
WII यानी भारतीय वन्य जीव संस्थान से जुडे गंगा प्रहरी राधिका चौहान ने गंगा के किनारे सभी गंगा प्रहरियों व गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं को गंगा शपथ दिलवाई।। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गंगा माँ को निर्मल व अविरल बनाने की शपथ ली।। इस कार्यक्रम में गंगा के किनारे केदारघाट से लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गंगा स्वच्छता केलिए जागरूकता रैली निकाली । WII के गंगा प्रहरियों ने रैली को उत्तरकाशी शहर से जोशियाड़ा होते हुए मातलि में इसका समापन किया।
गौरतलब है कि नदी उत्सव कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित किएं जा रहे हैं।। आज के कार्यक्रम में गंगा प्रहरी राधिका चौहान, मनीषा, सुमित्रा, सावित्री, पुष्पा, रीना, बवीता, शारदा , जमुना, रोहित आदि गंगा प्रहरियों ने हिस्सा लिया। गंगा विचार मंच से विनोद भंडारी, निखिलेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे

 

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts