न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
राजधानी देहरादून में उत्तराखंड
“आवा-आवा केदार भक्त राहुल भैजी आवा, परिवर्तन के प्रतीक पुरुष
उत्तराखंड में चुनावी दौर को लेकर सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी अभियान का आगाज किया। वहीं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजधानी देहरादून में उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के जरिए कांगेस के चुनावी अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। जिसके लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने पहाड़ी भाषा में (राहुल भैजी आला) का नारा दिया है।
उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फर “आवा-आवा केदार भक्त राहुल भैजी आवा, परिवर्तन के प्रतीक पुरुष आवा”, (राहुल भैजी आला) जैसे स्लोगन चलाए जा रहे हैं। जिसके जरिए प्रदेश में कांग्रेस अपनी ताकत का अहसास करना चाहती है। सोशल मीडिया पर भी यह खासा ट्रेंड कर रहा है।
माना जा रहा है कि पीएम मोदी के गढ़वाली में दिए गए संबोधन का जवाब देने के लिए कांग्रेसी द्वारा पूरी तैयारी की गई है। बता दें कि 4 दिसंबर को देहरादून दौरे पर पीएम मोदी ने रैली के संबोधन में गढ़वाली भाषा से शुरुआत की थी। इसी के तर्ज पर कांग्रेस पार्टी द्वारा गढ़वाली शब्द चुना गया जिसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि राहुल भैया आएंगे।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)