न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड चंपावत
चंपावत जिले में विवाहित महिला का शव काफल के पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी मच गई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने महिला की हत्या की आंशका जताते हुए मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दी है। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव निवासी सरिता पत्नी प्रकाश सिंह अधिकारी का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला का एक 6 साल का बच्चा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा महिला के मायके वालों को सूचना दी।
वहीं महिला के परिजनों ने महिला की हत्या की आंशका जताई है। मृतक महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति पुणे से शुक्रवार को घर आया और सरिता के साथ मारपीट करने लगा। जिसकी जानकारी महिला ने अपनी छोटी बहन को व्हाटसएप के जरिए दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)