न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग आज, भू-कानून समेत बड़े मुद्दों पर हो सकता है फैसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग होगी। कैबिनेट में नजूल भूमि से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही तीन प्रतिशत डीए का लाभ कर्मचारियों को देने का प्रस्ताव भी आ सकता है। साधन सचिवों की नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। बैठक शाम पांच बजे शुरू होगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसके अलावा विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी है, इसीलिए ये कैबिनेट मीटिंग अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी बीते दिनों चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम वापस लेने का फैसला ले चुके है। ये प्रस्ताव आज की कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। इस तरह से आगामी विधानसभा सत्र में देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जा सके। इसके साथ ही कैबिनेट मीटिंग में दुकानों को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते है। उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में सरकार भू-कानून और धर्मांतरण कानून पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। देखना है कि आज उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में क्या होता है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)