न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट की एंट्री
ओमिक्रोन वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में सावधानियां बरती जाने लगी हैं। इस बीच उत्तराखंड से 5 घंटे की दूरी पर स्थित देश की राजधानी दिल्ली में Omicron case सामने आया है। जी हां इस वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये शख्स तंजानिया से दिल्ला आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक 12 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल को शुक्रवार को भेजा गया था। रिपोर्ट में 1 मरीज को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दें कि मिक्रोन वायरस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। ये कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि कम ही वक्त में ये वायरस दुनिया के 29 देशों में फैल चुका है।
भारत में भी अब तक कुल 5 ओमिक्रोन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 2 केस कर्नाटक, 1 गुजरात, 1 केस महाराष्ट्र और 1 दिल्ली में सामने आ चुका है।
साफ है कि उत्तराखंड से कुछ ही दूरी पर स्थित राज्य दिल्ली में ओमिक्रोन वायरस की एंटी हो गई है। ऐसे में सावधानी बरतने की काफी जरूरत है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)