न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
उधम सिंह नगर
आजकल के समय में युवाओं के लिए प्यार के नाम मैं अपनी जान को जोखिम में डालने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। छोटी-छोटी बातों पर दो जान देने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से भी सामने आया है, जहां प्यार में पागल एक नाबालिग लड़की ने तेजाब पी लिया।
कुछ दिन पहले घर से भागी थी लड़की
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग के द्वारा जहर नहीं, बल्कि तेजाब ही पी लिया गया। बताया जा रहा है की ठाकुरनगर इलाके में रहने वाली लड़की एक युवक से प्रेम करती थी। लड़की की उम्र 14 वर्ष है और जिस लड़के से वह प्रेम करती थी, वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही दोनों प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद जब परिजनों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई, तब पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया
जिसके बाद शनिवार शाम अचानक लड़की अपने कमरे में जाती है और तेजाब पी लेती है। तेजाब पीने के कारण लड़की की हालत खराब होने लगती है और वह चिल्लाती है। जब परिजन लड़की की आवाज सुनते हैं, तो वह उसके कमरे में पहुंचते हैं और उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस वक्त लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)