News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे बैंको में, 4 दिन हड़ताल- बंद रहेंगे बैंक

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

बैंको की हड़ताल- 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में बैंकों की हड़ताल के चलते इस माह चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम है, तो समय से पहले निपटा लें। ताकि ऐन वक्त पर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
जानकारी के अनुसार इसी माह 16 और 17 दिसंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेेंगे। वहीं 18 और 19 को शनिवार-रविवार है। चूंकि शनिवार को ज्यादा काम नहीं हो पाता है, वहीं रविवार को पूर्ण अवकाश रहेगा, इस कारण करीब ४ दिन तक बैंक संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। इस कारण आप बैंक से संंबंधित सभी काम समय से पहले निपटा लें।
40 हजार कर्मचारी नहीं आएंगे, 7 हजार बैंक बंद मध्यप्रदेश में बैंकों में काम करने वाले करीब 40 हजार बैंककर्मी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण प्रदेश की करीब 7 हजार से अधिक बैंकों में ताले लटके नजर आएंगे। इसलिए आप इन चार दिनों में बैंक नहीं जाएं, अन्यथा आपको ताले देखकर वापस लौटना पड़ेगा। राजधानी भोपाल में विभिन्न बैंकों की करीब 300 से अधिक शाखाएं बंद रहेंगी।
इस कारण है हड़ताल सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसको लेकर यह देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर पूरे देश में विरोध चल रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। यूनियंस को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा और संयोजक संजीव सबलोक ने बताया देशव्यापी हड़ताल में बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे। अगर निजीकरण के प्रयास नहीं रोके जाएंगे, तो निश्चित ही आगे भी हड़ताल जारी रहेगी। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम है, तो समय से पहले निपटा लें। ताकि ऐन वक्त पर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts