न्यूज़ आपतक उत्तराखंड
“यह तो जनता है साहेब सब कुछ जानती है “
क्या कहता है, यमुनोत्री विधानसभा में चुनाव का विश्लेषण
यमुनोत्री विधानसभा से सर्वाधिक जीतने की संभावनाओं वाले प्रत्याशी श्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री में कमल खिलाने के लिए जरूरी प्रत्याशी है। इसके पीछे निम्न कारण है –
1. श्री रामसुन्दर नौटियाल पार्टी में बूथ से लेकर राज्य स्तर तक की बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, इस वजह से उनका बूथ कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल है।
2. श्री रामसुन्दर नौटियाल जी की छवि एक संघर्षरत व्यक्ति की रही है। पत्रकार के तौर पर हो या फिर भाजपा के कार्यकर्ता के तौर वह जनहितों को लेकर हमेशा आगे बढ़कर आवाज उठाते रहे हैं।
3. वर्तमान में यमुना घाटी में दर्जन भर नेता चुनावी तैयारियों में लगे है, ऐसे में यमुना घाटी में वोटों का बंटवारा होना निश्चित है जबकि गंगा घाटी में श्री रामसुन्दर नौटियाल जी जैसे मजबूत जनाधार वाला व्यक्ति कोई नहीं है जिनके साथ पूरी गंगा घाटी और यमुना घाटी का कैडर वोट भी खड़ा है।
4. वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को यमुनोत्री जीतने के लिए एक ऐसा चेहरा चाहिए जो लोकप्रिय होने के साथ ही गंगा घाटी से भी संबंध रखता हो, क्योंकि पहली विधानसभा से यमुनोत्री का मिथक है एक बार गंगा घाटी एक बार यमुना घाटी इस हिसाब से इस बार बारी गंगा घाटी की है।
5. हाईकमान से लेकर गांव गांव के कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संबंध वाले सिर्फ श्री रामसुन्दर नौटियाल जी ही है।
6. पार्टी सर्वे और निजी एजेंसियों द्वारा किए गए शुरूआती सर्वे में यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी के तौर पर 60 फीसदी से अधिक लोगांे की पसंद रामसुन्दर नौटियाल जी है।
7. मतदाताओं के हिसाब से सबसे अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्र से संबंध रखते हैं श्री रामसुन्दर नौटियाल जी।
8. यमुनोत्री में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के बीच मंची खींचातान व गुटबाजी से परेशान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की पहली पसंद भी हैं श्री रामसुन्दर नौटियाल जी।
9. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी मानना है, पार्टी मौका देना चाहती है श्री रामसुन्दर नौटियाल जी को, क्यों पूर्व में आजमाए चेहरों ने पार्टी को मनमुताबिक परिणाम नहीं दिए।
10. जन जन के प्रिय, मृदु भाषी, सरल, सहज व सुलभ व्यक्तित्व के धनी रामसुन्दर नौटियाल गंगा घाटी में तो लोकप्रिय हैं ही है जहां यमुनोत्री विधानसभा का 70 प्रतिशत वोट निवासरत है बल्कि वह यमुना घाटी में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, कैडर वोट की पहली पसंद है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)