News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

बिग ब्रेकिंग :-पूर्व फौजी ने पहले पत्नी को गोली से उड़ाया फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत…ऋषिकेश रानीपोखरी की घटना

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

ऋषिकेश के रानीपोखरी

देवभूमि में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी। ऋषिकेश के रानीपोखरी थाने क्षेत्र के इठारना मार्ग ग्राम सभा रखवाल में एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली मार दी। वारदात में मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे लिया।
जानकारी देते हुए सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने बताया की मृतक सेना से आर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त थे। उनकी पहचान बृजेश कृषाली उर्फ बृजी 58 वर्ष और उनकी पत्नी कुसुम कृषाली 55 वर्ष के रूप में हुई। घटना में गृह क्लेश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पूछताछ में पता चला है कि कई दिनों से गुमसुम रहता था। बताया जा रहा है कि ब्रिजेश बुधवार की रात भोगपुर स्थित अपने परिचित के घर में ही रुके थे। आज सुबह 7.30 बजे अपने घर आए थे, जिसके बाद उन्होंने इसघटना को अंजाम दिया।
 आज सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए पानी गर्म करने के दौरान पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़े। जहां का मंजर देखकर लोग स्तब्ध रह गए। पूर्व फौजी और उसकी पत्नी का शव आंगन में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर रानीपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शवों और बंदूक को कब्जे में लिया। घटना के समय घर पर मृतक की मां और छोटे बेटे की पत्नी थीं।
सेवानिवृत्त फौजी बृजेश कृषाली भोगपुर में सरस्वती स्टेशनरी शाप के नाम से स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। ग्रामीणों के अनुसार काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति होने के साथ ही काफी खुशहाल परिवार था। मृतक के दो बेटे हैंए जहां बड़ा बेटा नेवी में है तो दूसरा बेटा मुंबई की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रखवाल गांव में मृतक उनकी पत्नी और छोटे बेटे की बहू रहते थे।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts