News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

बनेगा 700 करोड़ का डबल लेन टनल ,मसूरी में जल्दी मिलेगी जाम से छुट्टी,

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

देहरादून,मसूरी

मसूरी क्षेत्र में जाम की समस्या काफी लंबी है, क्योंकि पुराने समय से ही इस क्षेत्र में काफी ट्रैफिक रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को पीक टाइम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। मसूरी में पर्यटकों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने देहरादून-मसूरी मार्ग में 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग की परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इस परियोजना के लिए सुरंग के निर्माण में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टनल बनाने का प्रस्ताव बहुत पहले केंद्र सरकार को भेजा गया था। अब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंट कंपनी भी तय की है।
मसूरी में पर्यटकों या स्थानीय लोगों को पीक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। सुरंग के निर्माण के बाद मसूरी के स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक न केवल मसूरी बल्कि टिहरी और उत्तरकाशी जिलों का भ्रमण करने आते हैं। अब इन जिले के लोगों को भी लाभ होगा। उधर, सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने इस बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया|

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts