News Aap Tak

Bengali English Gujarati Hindi Kannada Punjabi Tamil Telugu
News Aap Tak
[the_ad id='5574']

एक सप्ताह पूर्व अपहृत नाबालिग किशोरी को देहरादून से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ आपतक उत्तराखंड

उत्तरकाशी नौगांव

नाबालिग किशोरी को पुलिस ने देहरादून से सकुशल बरामद कर किया

उत्तरकाशी के यमुना घाटी क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को चौकी नौगांव थाना पुरोला में एक व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री का अपहरण करने के सम्बंध में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उ.नि. शशि राणा के सुपुर्द की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उ.नि. शशि राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बीते शनिवार को अपहृत नाबालिग किशोरी को बैरागीवाला तिराहा देहरादून से सकुशल बरामद किया गया तथा आरोपी अरविंद सिंह राणा निवासी ग्राम भाटिया थाना बड़कोट को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिग किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

News Aap Tak
Author: News Aap Tak

Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)

Share on whatsapp
WhatsApp
Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on telegram
Telegram
Recent Posts