न्यूज़ आपतक देहरादून उत्तराखंड
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शायद भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं है इसलिए इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हाल में ही प्रदेश में कुछ नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली तो कुछ नेताओं ने कांग्रेस की। उत्तराखंड राजनीतिक में मिथक कही जाने वाली गंगोत्री विधानसभा सीट आजकल सुर्खियों में है। दरअसल दो बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों पर थी, जिसका आज उन्होंने स्वयं खंडन किया।
बता दें कि गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे विजयपाल सजवाण के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी। जिसके बाद यही माना जा रहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें गंगोत्री विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हांलांकि बीते बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने इस पर स्थित स्पष्ट कर दी थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में ही लगा जाएगा और वह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस हमारी माँ है और छोड़ने की कभी सोच भी नही सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसी की बदौलत हम यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शायद भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं है इसलिए इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)