न्यूज़ आपतक देहरादून उत्तराखंड
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड
सिरगा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोरी विकासखंड के सिरगा गांव में 4 घरों की दिवाली काली हो गई। यहां 4 मकानों के जलने की खबर है। खबर है कि घरों में भीषण आग लगने के बाद सभी घर राख में तब्दील हो गए । कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती, तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया। दिवाली से ठीक पहले सिरगा गाव में अग्निकांड से अफरा तफरी मच गई। घरों का सारा सामन जलकर राख हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मोरी विकासखंड के सिरगा गांव के पूर्ति तोक में लकड़ी के एक घर में अचानक आग लगी। किसी को सोचने का भी वक्त नहीं मिला..मकान में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग की चपेट में पास के 3 और मकान आ गए। चार मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो कोठार यानी अन्न भंडार क्षेत्र भी आग की चपेट में आने के कारण पूरी तरह तबाह हो गए। पानी की व्यवस्था गांव से आधा किमी दूर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत रही। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि की नहीं हुई है। लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।
चार मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो कोठार यानी अन्न भंडार क्षेत्र भी आग की चपेट में आने के कारण पूरी तरह तबाह हो गए।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)