न्यूज़ आपतक देहरादून उत्तराखंड मीडिया
देहरादून। मसूरी रोड
पर मामुली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कॉप्लेक्स संचालक पर सरेआम फायर कर दिया। कॉप्लेक्स संचालक के पेट में गोली लगी है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना का आरोपी पुलिसकर्मी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात मसूरी रोड स्थित कॉप्लेक्स संचालक पुनीत खरोला अपने दोस्त दीपक यादव के साथ अपनी कार में बैठे हुए थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहंा कार खड़ी की और उसके बाद मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बताया कि विवाद बढ़ते ही उक्त व्यक्ति द्वारा पुनीत खरोला को पिस्टल से गोली मार दी गयी और वह मौेके से फरार हो गया। गोली चलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गयी और स्थानीय लोगों ने पुनीत को अस्पताल पहुंचा दिया। जहंा उसका उपचार किया जा रहा है।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जब राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह से बात की गयी तो उन्होने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला स्पोर्ट कोटे का पुलिसकर्मी है। जो इन दिनों आईआरबी में तैनात है। बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है साथ ही सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)