देखिए उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़, संवाददाता शूरवीर रांगड़ की यह वीडियो रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष मा० प्रीतम सिंह उत्तरकाशी जनपद भ्रमण के दौरान चिन्यालीसौड़, थान ,बड़ेथी में उत्तराखंड ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी यमनोत्री विधान सभा में पूज्य श्री गोपालमणि जी महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयंग एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम में शरीक हुए।
कार्यक्रम में उनके द्वारा दिए गए पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 2017 विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है इसके साथ ही किसान एवं बेरोजगार नौजवान सड़कों पर आंदोलन को बाध्य हैं ।महंगाई और भ्रष्टाचार कुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग घोटाला, भू कानून, देवस्थान बोर्ड बनाने आदि मुद्दों पर वर्तमान सरकार फेल रही है।। विगत दिनों आई दैवीय आपदा में रेड अलर्ट होने के बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।। इस अवसर पर संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी, सुशील कुमार पार्षद देहरादून हिमांशु नेगी अध्यक्ष विधानसभा नरेंद्र नगर,अतोल सिंह रावत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट शूरवीर सिंह रांगड़ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़, ओबीसी प्रदेश महामंत्री पूर्वी दत्त गैरोला, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव वरुण ,राजेंद्र सिंह पवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, कृष्णा नौटियाल व्यापार मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मदन भंडारी जिला उपाध्यक्ष, पूरण सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष, रेशमा रावत महिला अध्यक्ष, मनोज राणा ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मखाल ,नवीन भंडारी प्रधान,सचिन भट्ट,अरुण नौटियाल, नंदकिशोर, राहुल रावत, विनोद डोभाल, सहित डोभाल परिवार के समस्त जन मौजूद थे।

Author: News Aap Tak
Chief Editor News Aaptak Dehradun (Uttarakhand)